चौसा: चौसा में शराब तस्करों का पीछा करते समय बड़ा हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल, तस्कर की पहचान में जुटी पुलिस
Chausa, Buxar | Jun 18, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की टीम के सामने बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डिजायर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को चौसा चेक पोस्ट पर उत्पाद टीम वाहनों की जांच कर रही थी।