Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image
image

किसानों को रेज्ड बेड फरो एवं ब्रॉड बेड फरो पद्धति से सोयाबीन बुवाई हेतु किया जा रहा जागरूक आगामी खरीफ मौसम में वर्षा की अनिश्चितता एवं बदलते मौसम के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को सोयाबीन की बुवाई रेज्ड बेड फरो (Raised Bed Furrow) एवं ब्रॉड बेड फरो (Broad Bed Furrow) पद्धति से करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कृषि विभाग के अमले द्वारा ग्राम स्तर पर किसानों को इन तकनीकों के लाभों की जानकारी दी जा रही है तथा खेतों पर प्रदर्शन के माध्यम से उनकी उपयोगिता समझाई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बताया जा रहा है कि कभी अत्यधिक वर्षा तो कभी अल्प वर्षा जैसी परिस्थितियों में रेज्ड बेड एवं ब्रॉड बेड फरो तकनीक फसल के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती है। अधिक वर्षा होने पर खेत में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होती तथा अतिरिक्त पानी नालियों के माध्यम से आसानी से निकल जाता है। वहीं कम वर्षा की स्थिति में नालियों में नमी संरक्षित रहने से फसल को आवश्यक नमी उपलब्ध होती रहती है। इसी क्रम में भैरूंदा विकासखंड के एक प्रगतिशील किसान द्वारा सोयाबीन की बुवाई रेज्ड बेड फरो पद्धति से की गई है। किसान द्वारा इस तकनीक को अपनाकर अन्य कृषकों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। कृषि विभाग द्वारा ऐसे सफल प्रयासों को किसानों के बीच साझा कर उन्हें आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रेज्ड बेड पद्धति में फसल को ऊंची क्यारियों पर बोया जाता है तथा दोनों ओर नालियां बनाई जाती हैं, जिससे अतिरिक्त वर्षा जल का त्वरित निकास संभव हो पाता है। वहीं ब्रॉड बेड फरो पद्धति में चौड़ी क्यारियों एवं नालियों के माध्यम से जल प्रबंधन बेहतर होता है, जिससे पौधों की वृद्धि एवं विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त होता है। कृषि विभाग के अनुसार रेज्ड बेड एवं ब्रॉड बेड फरो तकनीक अपनाने से जलभराव से होने वाली फसल क्षति में कमी आती है, जड़ों का विकास बेहतर होता है, उर्वरकों की उपयोग दक्षता बढ़ती है, सिंचाई जल की बचत होती है तथा फसल में रोग एवं कीट प्रकोप की संभावना कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त पौधों की समान वृद्धि होने से उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की संभावना भी बढ़ जाती है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे खरीफ मौसम में सोयाबीन की बुवाई वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार रेज्ड बेड फरो अथवा ब्रॉड बेड फरो पद्धति से करें तथा अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क करें। #JansamparkMP #sehore #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh

25 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

“प्राकृतिक खेती” विषय पर एक दिवसीय किसान संगोष्ठी आयोजित

                     कृषि विभाग द्वारा जनकल्याण अभियान एवं आत्मा योजना के अंतर्गत सीहोर के आरएके कॉलेज में “प्राकृतिक खेती” विषय पर एक दिवसीय खरीफ कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की जानकारी देना तथा पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही किसानों को खरीफ मौसम में सोयाबीन की उन्नत खेती के लिए रेज्ड बेड फर्रो (Raised Bed Furrow) तकनीक से बुवाई करने के लाभ बताए गए।

      किसानों को गोबर, गोमूत्र, गुड़ एवं बेसन की सहायता से जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अन्य जैविक कीट नियंत्रकों को तैयार करने की विधि समझाई गई और जीवमृत के लाभ के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही योजनाओं एवं तकनीकी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री मानसिंह, श्री जितेन्द्र सिंह गौर, डॉ. आई.एस. तोमर, कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री जी.एस. गाठिये, डॉ. डी.के. पपाती, सहायक संचालक श्री अनिल कुमार जाट, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुश्री पल्लवी जैन सहित किसान उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

“प्राकृतिक खेती” विषय पर एक दिवसीय किसान संगोष्ठी आयोजित कृषि विभाग द्वारा जनकल्याण अभियान एवं आत्मा योजना के अंतर्गत सीहोर के आरएके कॉलेज में “प्राकृतिक खेती” विषय पर एक दिवसीय खरीफ कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की जानकारी देना तथा पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही किसानों को खरीफ मौसम में सोयाबीन की उन्नत खेती के लिए रेज्ड बेड फर्रो (Raised Bed Furrow) तकनीक से बुवाई करने के लाभ बताए गए। किसानों को गोबर, गोमूत्र, गुड़ एवं बेसन की सहायता से जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अन्य जैविक कीट नियंत्रकों को तैयार करने की विधि समझाई गई और जीवमृत के लाभ के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही योजनाओं एवं तकनीकी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री मानसिंह, श्री जितेन्द्र सिंह गौर, डॉ. आई.एस. तोमर, कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री जी.एस. गाठिये, डॉ. डी.के. पपाती, सहायक संचालक श्री अनिल कुमार जाट, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुश्री पल्लवी जैन सहित किसान उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

• अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

• योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के दिए निर्देश

                               राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं विकास से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      बैठक में विभागों द्वारा योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री रविंद्र परमार, जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री अरविंद कुशवाह, श्री कैलाश बगाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

#JansamparkMP #MadhyaPradesh #CMMadhyaPradesh #sehore

• अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा • योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के दिए निर्देश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं विकास से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में विभागों द्वारा योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री रविंद्र परमार, जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री अरविंद कुशवाह, श्री कैलाश बगाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। #JansamparkMP #MadhyaPradesh #CMMadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

भारत की प्राचीन विरासत अब विश्व मंच पर और अधिक गौरव के साथ चमक रही है।

#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

भारत की प्राचीन विरासत अब विश्व मंच पर और अधिक गौरव के साथ चमक रही है। #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

• जनकल्याण अभियान में सीहोर जिले में 31 हजार 556 आवेदनों का हुआ निराकरण

• 12 से 17 जून तक आयोजित शिविरों में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ

                         विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे जनकल्याण अभियान के तहत सीहोर जिले में भी नागरिकों को शासन की जनहितैषी योजनाओं से जोड़ने और उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशन में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हुए।

      12 जून से 17 जून तक आयोजित जनकल्याण शिविरों में जिलेभर से 31 हजार 624 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31 हजार 556 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं 68 आवेदन लंबित हैं, जिनका निराकरण भी शीघ्र किया जा रहा है।

      शिविरों में जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक सीहोर में 6267 आवेदनों में से 6257, इछावर में 4371 में से 4371, आष्टा में 4150 में से 4150, भैरूंदा में 3964 में से 3906 और बुधनी में 3830 में से 3830 आवेदनों का निराकरण किया गया।

      इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका सीहोर के 2799, आष्टा के 1533, नगर परिषद बुधनी के 999, इछावर के 771, रेहटी के 635, भैरूंदा के 627, कोठरी के 600, जावर के 577 और शाहगंज के 501 आवेदनों का निराकरण किया गया।

      जनकल्याण शिविरों में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया गया। शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

      कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीहोर जिले में जनकल्याण अभियान आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम बन रहा है, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

#JansamparkMP #MadhyaPradesh #sehore #CMMadhyaPradesh

• जनकल्याण अभियान में सीहोर जिले में 31 हजार 556 आवेदनों का हुआ निराकरण • 12 से 17 जून तक आयोजित शिविरों में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे जनकल्याण अभियान के तहत सीहोर जिले में भी नागरिकों को शासन की जनहितैषी योजनाओं से जोड़ने और उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशन में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हुए। 12 जून से 17 जून तक आयोजित जनकल्याण शिविरों में जिलेभर से 31 हजार 624 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31 हजार 556 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं 68 आवेदन लंबित हैं, जिनका निराकरण भी शीघ्र किया जा रहा है। शिविरों में जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक सीहोर में 6267 आवेदनों में से 6257, इछावर में 4371 में से 4371, आष्टा में 4150 में से 4150, भैरूंदा में 3964 में से 3906 और बुधनी में 3830 में से 3830 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका सीहोर के 2799, आष्टा के 1533, नगर परिषद बुधनी के 999, इछावर के 771, रेहटी के 635, भैरूंदा के 627, कोठरी के 600, जावर के 577 और शाहगंज के 501 आवेदनों का निराकरण किया गया। जनकल्याण शिविरों में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया गया। शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीहोर जिले में जनकल्याण अभियान आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम बन रहा है, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। #JansamparkMP #MadhyaPradesh #sehore #CMMadhyaPradesh

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026