• अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
• योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के दिए निर्देश
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं विकास से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में विभागों द्वारा योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री रविंद्र परमार, जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री अरविंद कुशवाह, श्री कैलाश बगाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
#JansamparkMP #MadhyaPradesh #CMMadhyaPradesh #sehore
16 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026