एसएफआई के 40वें जिला सम्मेलन में किशोर अध्यक्ष, साहिल राणा सचिव चुने
कुल्लू के सरवरी स्थित किसान मजदूर भवन में एसएफआई का 40वां जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में 17 सदस्यीय जिला कमेटी गठित की गई। किशोर को जिला अध्यक्ष और साहिल राणा को जिला सचिव चुना गया। वक्ताओं ने छात्र हितों और शिक्षा के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
Kullu, Kullu | Nov 15, 2026