मांडर: ब्राम्बे तालाब में डूबे 40 वर्षीय व्यक्ति का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
Mandar, Ranchi | Oct 1, 2026 मांडर के ब्राम्बे स्थित सीटीआई के निकट तालाब में बुधवार शाम नहाने के दौरान ब्राम्बे निवासी दासु लोहरा (40) गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को करीब तीन घंटे तक नाव से रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को दोबारा तलाशी अभियान चलाया जाएगा। मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली पुलिस टीम...