जमुई: पुत्र की हत्या के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित पिता ने समाहरणालय में SP को दिया आवेदन, कार्रवाई की की मांग
Jamui, Jamui | May 4, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर निवासी धनेश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव की पूर्व में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत मामले में पिता ने हत्या का आरोप लगाया है और पुत्र की हत्या के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी को आवेदन दिया है। साथ ही न्याय की गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द आरोपित पर कार्रवाई करने की मांग की है।