गरोठ: भानपुरा थाना प्रभारी पर रुपए लेने का आरोप, पीड़ितों ने एसडीओपी से की शिकायत
शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग गरोठ एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और भानपुरा थाना प्रभारी डांगी पर 1 लाख 10 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया। आरोप लगाने वाले लोगों का कहना है कि उनसे उक्त राशि ली गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई।