चित्तौड़गढ़: डीआरडीए हाल में जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की और दिए दिशा निर्देश
जिले में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओ को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को डीआरडीए हाल में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कलक्टर ने जनसुनवाई को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रकरणों को तत्परता से निस्तारित करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।