चित्तौड़गढ़: बड़ोदिया में कुए पर करंट के झटके से युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में टूट गई सांसे
गंगरार थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गईl खेत पर फसल की पिलाई करते समय वह हादसे का शिकार हुआl ASI अमिचंद के अनुसार बड़ोदिया निवासी 40 वर्षीय गोपाल पुत्र गणेश तेली सुबह अपने खेत पर फसल को पानी दे रहा था। पानी बन्द होने पर कुएं पर पहुचा और मोटर स्टार्ट कर रहा था की करंट का झटका लग गया और मौके पर ही ढेर हो गया।