चित्तौड़गढ़: सूरजना गांव में बीती रात को चोरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया
चित्तौडग़ढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के जई सुरजना गांव में बीती रात चोरों के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, आधा दर्जन से अधिक बदमाश परिवार के साथ मारपीट कर लाखों के जेवरात लूट कर फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।