चित्तौड़गढ़: बड़ोदिया में खेत पर कार्य करते समय किसान को लगा करंट, जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जानकारी के अनुसार गोपाल (35) पिता गणेश लाल तेली निवासी बड़ोदिया सोमवार प्रात: 6 बजे अपने खेत पर फसल की पिलाई करने गया था। कुछ समय बाद जब उसके खेत का पड़ोसी वहां गया तो गोपाल को मोटर के स्र्टाटर के समीप अचेत अवस्था में पाया। इस पर उसने गोपाल के परिजनों को सूचना दी जिला चिकित्सालय ले जाने के बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।पुलिस भी मौके पर पहुंची।