प्रतापगढ़: भूपिया मऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक, बड़ा हादसा टला
भूपिया मऊ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुंबई से अयोध्या जा रही तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन में एक बाइक फंस गई। क्रॉसिंग पार करते समय युवक ने बाइक छोड़ दी और फरार हो गया। ट्रेन ने बाइक को 300 मीटर तक घसीटा। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया की लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी थी। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।