चास: वायरल वीडियो के बीच दुन्दीबाग मामले में बढ़ा विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग
Chas, Bokaro | May 17, 2026 बोकारो के दुन्दीबाग स्थित केतारी गली में 19 अप्रैल को हुए मा*रपीट और चा*कूबाजी मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है, वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष के परिवार ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।रविवार समय लगभग साढ़े तीन बजे करण कुमार के पिता बी साव ने कहा कि घटना में उनके दोनों बेटे भी घा*यल हुए थे।