33.25लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाड़ा और श्री महाकाल महालोक में एक साथ 33,27,125 दीये प्रज्वलित किए गए। इस आयोजन को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (यूके)’ में दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उज्जैनवासियों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को जमीन और मकान की मुफ्त रजिस्ट्री का लाभ देने की घोषणा की गई। इससे ग्रामीणों को मालिकाना हक मिलने के साथ बैंक लोन लेने में सुविधा होगी।#Ujjain #WorldRecord #Mahakal #MadhyaPradesh #Deepotsav
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Sep 18, 2026