सेवा संकल्प अभियान 2026 में आशीर्वाद के दीपों की रोशनी से जगमगाया सतना जिला
जिले भर में प्रज्ज्वलित हुए साढे तीन लाख से अधिक दीप
सतना शहर के व्यंकटेश लोक परिसर में सजी 20 हजार से अधिक दीपों की अद्भुत श्रृंखला
----
सतना 17 सितम्बर 2026/प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi की 25 वर्षों की अविरल सेवा-संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार की शाम जिले भर में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में #सतना जिले के प्रमुख आईकोनिक, सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक आशीर्वाद का दिया के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी प्रकार नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड तथा ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक दीप प्रज्जवलन तथा योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों ने अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दिया प्रज्जवलित किया। अभियान के तहत दीपों का प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।
दीपों की रोशनी में नहाया व्यंकटेश लोक परिसर
सतना शहर में व्यंकटेश लोक परिसर में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम सतना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आशीर्वाद का दीया सामूहिक कार्यक्रम में आकर्षक दीपोत्सव और दीप मालिकाओं की सजावट का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहा व्यंकटेश लोक परिसर में लगभग 20 हजार से अधिक दीपकों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया गया। दीपों की मनोहारी श्रृंखला ने पूरे परिसर को आलोकित कर दिया और उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri , सांसद श्री Ganesh Singh , महापौर श्री Yogesh Kumar Tamrakar सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और राज्य शासन से सतना जिले के लिए नियुक्त प्रभारी सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री बी.एस. जामोद, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh , अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने दीप प्रज्जवलन किया।
व्यंकटेश लोक परिसर के आडीटोरियम हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चित्र की आकर्षक रंगोली सजाई गई थी। इसके अलावा उत्साही नागरिकों ने परिसर में स्टैण्डी और सेल्फी प्वाइंट के पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाई।
सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर हुआ आशीर्वाद का दीया का सामूहिक कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया के सामूहिक कार्यक्रम संपन्न हुए। सतना शहर में नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास परिसर उतैली, संतोषी माता तालाब परिसर सतना, रामदरबार मंदिर यादव पेट्रोल पंप के पास, अमौधा तालाब परिसर, पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेडीकल कॉलेज सतना, दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम सतना, जिला कार्यालय दीन दयाल पार्क भरहुत नगर, प्रधानमंत्री आवास परिसर कृपालपुर में भी आशीर्वाद दीया के तहत जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर सेवा संस्कार समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया।
जिले के प्रतिष्ठित और प्रतीकात्मक स्थलों पर भी हुए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया के सामूहिक कार्यक्रम जिले भर के प्रतिष्ठित और प्रतीकात्मक स्थलों पर भी आयोजित किये गये। इनमें नागौद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खैरूआ धाम परिसर में आयोजित सामूहिक आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और जनपद उपाध्यक्ष नागौद प्रेम कुमारी लोधी भी शामिल हुई। प्राचीन मुखारविंद कामतानाथ पर्वत चित्रकूट के कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल सहित स्थानीय प्रतिनिधियों और गणमान्य नाागरिकों ने लगभग 7 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किये। सिविल अस्पताल रामपुर बघेलान के कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह एवं पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित किये। अमौधा तालाब परिसर में नगर निगम के स्पीकर राजेश चतुर्वेदी तथा पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, विष्णु त्रिपाठी शामिल रहे। पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेडीकल कॉलेज सतना में उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण संजय तीर्थवानी, सांदीपनि विद्यालय मझगवां में जनपद अध्यक्ष रेणुका जायसवाल, जैव विविधता पार्क नरोहिल वीरनई रामपुर बघेलान में जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह छोटे, सांदीपनि विद्यालय कोटर में अध्यक्ष नगर परिषद राजमणि सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहेलिया भाट में जनपद अध्यक्ष माया विनीत पाण्डेय, देवी जी मंदिर भटनवारा में अध्यक्ष जनपद पंचायत उचेहरा अंजू भागवेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह, कवीर पार्क उचेहरा में अध्यक्ष नगर परिषद उचेहरा निरंजन प्रजापति, दीन दयाल पार्क भरहुत नगर और संतोषी माता तालाब परिसर सतना में जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, आईटीआई परिसर बरौधा में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, नगर परिषद जैतवारा में अध्यक्ष नगर परिषद रेनू देवी डोहर, गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापति, गंगनाथ मंदिर माधवगढ में पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, प्रधानमंत्री आवास परिसर कृपालपुर में पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर, अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम कोठी में अध्यक्ष सुखवंती कोरी और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पराज बागरी, भरजुना देवी मंदिर परिसर भरजुना में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजेश रावत, हनुमान मंदिर तालाब रैगांव में पूर्व विधायक ऊषा चौधरी और जिला पंचायत सदस्य सुभाष बुनकर, नवीन उप तहसील सिंहपुर में सुरेन्द्र सिंह बघेल, संदीपनि विद्यालय नागौद में अध्यक्ष नगर परिषद प्रतिभा सिंह, राजा आनंद प्रताप सिंह, जसो में मनीष प्रताप सिंह, शासकीय उमावि श्यामनगर, पशपतेन्द्र सिंह भी सामूहिक आशीर्वाद के दीया प्रज्जवलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#AshirwadKaDiya
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान