आजीविका मिशन में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ नमो युवा शक्ति कार्यक्रम
---
सतना 17 सितम्बर 2026/म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सतना एवं मैहर द्वारा संयुक्त रूप से नमो युवा शक्ति जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम #सतना में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को खेल रचनात्मकता, स्वास्थ्य, नेतृत्त एवं आत्म निर्भरता से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह परिहार, जिला खेल अधिकारी सुश्री रितिका दुवे, श्री एस.पी. तिवारी खेल विभाग, जिला परियोजना प्रबंधक डां. गौरव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष बीएमएस श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं राजकपूर द्वारा मां शारदा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों में प्रतिभा और आत्म विश्वास की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उचित अवसर और मंच प्रदान करने की। नमो युवा शक्ति जैसे आयोजन युवतियों को खेल, संस्कृति, कौशल एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करते है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण अंचल की दीदियां अपने परिवार तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में मजबूत अर्थव्यवस्था की वाहक बन रही हैं। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुडकर महिलाओं में आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ निर्णय लेने और नेतृत्व की क्षमता भी विकसित हुई है। नमो युवा शक्ति जैसे आयोजन नई पीढी को अपनी प्रतिभा के साथ सामाजिक जीवन को समझने और आगे बढने की प्रेरणा देते हैं। नमो युवा शक्ति कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं उनके परिवार की जेन-जी युवतियों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन में विभिन्न मानसिक एवं शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं के साथ स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों को भी शामिल किया गया। युवतियों ने दौड़, रस्सा कसी, चम्मच रेस एवं कुर्सी दौड, मेहदी प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं प्रतिभागियों ने देश भक्ति एवं प्रेरणादायक गीतों के साथ लोकगीत की प्रस्तुतियं देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#AshirwadKaDiya
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान