सेन्हा: गांवों में पानी व अस्पताल की कमी बरकरार, हिंडालको CSR राशि से बैरिकेटिंग पर रामाधार पाठक ने जताई आपत्ति
लोहरदगा शहर के चौक-चौराहों पर हाल ही में लगाए गए पुलिस बैरिकेटिंग पर लगे “सीएसआर फंड द्वारा प्रदत्त” बोर्ड अब जिले में नई बहस को जन्म दे रहे हैं। सोमवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए लोहरदगा के युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने कहा कि जिस जिले के गांव आज भी पेयजल संकट, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बेरोजगारी, जर्जर स्कूलों और मूलभूत सुविधाओ