नीम चक बथानी: नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं की अब खैर नहीं
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को नीमचक बथानी थाना की पुलिस के द्वारा पकड़ा जा रहा है।जिससे बालू माफियाओं में खौफ है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने गुरुवार की शाम 7 बजे बताया कि अवैध धंधा करने वालों की खैर नहीं है चाहे तो अवैध धंधा छोड़ दे नहीं तो नीमचक बथानी थाना क्षेत्र छोड़ दे।