वारासिवनी: पटाखा बाजार में एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 7 दुकानदारों को नोटिस जारी
वारासिवनी में पटाखा बाजार का एसडीएम श्रीश प्यासी ने पुलिस एवं नगरपालिका अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। जांच में सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर 7 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। एसडीएम ने कमियां दूर करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी पर पटाखा दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।