बैहर: लगमा के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक माह से लापता किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी
बैहर थाना क्षेत्र के लगमा जंगल में एक माह से लापता 15 वर्षीय किशोरी रुक्मणी परते का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव काफी सड़-गल चुका था, जिसके कारण उसकी पहचान कपड़ों और चप्पलों के आधार पर की गई। घटना की सूचना मिलते ही बैहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्