झांसी: झांसी के नए SSP होंगे IPS विकास कुमार, बीबी जीटीएस मूर्ति मेरठ भेजे गए, 16 महीने में 93 मुठभेड़ में घायल हुए 122 बदमाश
Jhansi, Jhansi | Aug 21, 2026 योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। बलरामपुर एसपी आईपीएस विकास कुमार को झांसी एसएसपी बनाया गया है। वह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी है और बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं उनकी गिनती तेज पुलिस अफसरों में आती है। वहीं, झांसी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को झांसी के SSP का पद संभाला था