ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने ग्राम समोगर निवासी सहित 2 आरोपियों को लगभग 8 कि.ग्रा. गांजे के साथ किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम करीबन 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पैदल गश्त के दौरान पुलिस द्वारा दो आरोपियों को लगभग 8 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत करीबन ₹4 लाख के आसपास आंकी गई है। उक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की गई है