लातेहार: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रशिक्षण शिविर के लिए लातेहार के दो खिलाड़ी रांची हुए रवाना
डे बोर्डिंग बालक/बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार के दो प्रतिभावान अंडर-14 वॉलीबॉल खिलाड़ी तनु प्रिया कुजूर और अनुराग कुमार आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह रांची रवाना हुए।