माखन नगर: माखन नगर का युवक इटारसी रेलवे स्टेशन से लापता, पिता ने लगाई तलाश की गुहार
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 12, 2026
माखन नगर क्षेत्र के ग्राम डोलिया खुर्द निवासी अशोक कुमार पुणे में मजदूरी करने अपने साथियों के साथ गए थे। बताया जा रहा है कि 5 तारीख को उन्हें इटारसी रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत जीआरपी थाना इटारसी में दर्ज कराई है।