पालोजोरी: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल-सिम कार्ड बरामद, जेल भेजा
साइबर अपराध के आरोप में साइबर थाना की पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमतल्ला गांव निवासी दीपक कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच के दौरान मोबाइल और सिम कार्ड से साइबर ठगी से जुड़े साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि