बजरी खनन को लेकर फिर गरमाई सियासत, विधायक ने जताई नाराजगी
बनेठा ग्रामीण सेवा शिविर में वन विभाग से जुड़े बजरी खनन के मुद्दे पर फिर विवाद खड़ा हो गया, शिकायतकर्ता ने विधायक राजेंद्र गुर्जर के समक्ष रेंजर पंकज शर्मा पर बजरी निकलवाने के आरोप लगाए, शिकायतकर्ता ने कथित बजरी खनन से संबंधित वीडियो भी विधायक को दिखाए, शिकायत में वन क्षेत्र से बजरी निकासी को लेकर वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए गए, आरोप लगाया गया कि छोटे वाहनों के रास्ते बंद किए जाते हैं, जबकि बड़े साधनों के लिए रास्ते खुले रहते हैं, विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मामले को गंभीर बताते हुए नाराजगी जताई, विधायक ने कहा कि अवैध खनन या किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मामले से उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर को अवगत कराने की बात कही गई, विधायक ने कहा कि पूरे प्रकरण की जानकारी जिला कलेक्टर को भेजी जाएगी, दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया
#tonk #bazrikhanan #letestnews Rajendra Gurjar MLA
Tonk, Tonk | Jun 24, 2026