*जिला पदाधिकारी ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन*
जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने मुशहरी प्रखंड के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत प्रभात तारा स्कूल के निकट जीविका दीदी सुनीता देवी के ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का उद्घाटन किया
जीविका एवं कॉम्फेड (तिमूल मिल्क यूनियन, सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आत्मनिर्भरता और स्वाबलंबन को मजबूती प्रदान कर रहा है। बिक्री केंद्र भी महिलाओं द्वारा ही संचालित होंगे, जिससे उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
इस केंद्र का संचालन चयन प्रक्रिया के तहत चयनित स्थानीय जीविका दीदी सुनीता देवी द्वारा किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और गांव स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम में तीमुल मिल्क यूनियन कॉम्फेड की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) फूल कुमार झा एवं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, पंकज चौधरी, मार्केटिंग इनचार्ज-सुनील कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर संजीव कुमार,सेल्स एग्जीक्यूटिव अंजनी ,अभिषेक,त्रिभुवन, डिस्ट्रीब्यूटर रिप्रेजेन्टेटिव सोनू, मोनू, और सुनील कुमार ,मीना देवी,संगम संकुल संघ कि अध्यक्ष-रेहाना खातून,इंदु देवी, रौशन कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।