मंझनपुर: पति के कत्ल की सजा काट रही महिला पर कौशांबी जिला जेल में हुआ हमला, जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
कौशांबी जिला जेल में शुक्रवार शाम एक महिला कैदी पर बाथरूम में हमला हो गया था।महिला कैदी अपने पति के कत्ल की सजा कट रही है जो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल पहुंचे महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी अब जेल में सुरक्षित नहीं है।