मंझनपुर: अंधावा गांव में मामूली विवाद को लेकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में मामूली विवाद को लेकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक घर पर था और मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसी से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया उसे मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।