मंझनपुर: पश्चिम शरीरा बड़ी नहर की पटरी पर पैदल जा रहे युवक को रोककर प्रेमिका के मामा व एक अज्ञात ने डाला पेट्रोल व की मारपीट
कौशाम्बी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के मामा और एक अज्ञात व्यक्ति ने ननिहाल जा रहे युवक को रास्ते में रोक लिया। और गाली गालौज करते हुए उसे जमकर पीट दिया। विरोध करने पर दबंगों ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया वह किसी तरह शोर मचाते हुए दबंगों के चंगुल से बचकर भाग निकला। वह सीधे भागकर पश्चिम शरीरा थाना पहुंचा।