मंझनपुर: सिराथू में चलती हुई ट्रेन से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू में चलती हुई ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कहाँ से कहाँ जा रहा था। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालो को सूचना दी है।