बरहरुवा: नीट पेपर लीक मामले में झामुमो का बरहरवा में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में शुक्रवार को बरहरवा स्टेशन चौक के करीब झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो एवं युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, मानव संसाधन मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय) एवं भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।