शामली: शामली में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित
Shamli, Shamli | Aug 15, 2026 दरअसल, 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें मुकीम गिरोह के कुख्यात बदमाश अरशद समेत गिरोह के कुल 4 अपराधी ढेर हुए थे, जबकि एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार 3 गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उनका शौर्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।