दादरी: ग्रेटर नोएडा में युवकों ने बीच सड़क पर चलती कारों से जमकर उत्पात मचाया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को बारात के दौरान युवकों द्वारा बीच सड़क पर चलती कारों से उत्पात मचाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं उत्पात मचाते हुए युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी (यातायात) लाखन सिंह यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।