दादरी: सेक्टर-78 के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
नोएडा के सेक्टर-78 में गुरुवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही स्कूटी सवारी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात कार चालक घटना के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा।