दादरी: सेक्टर-56 में प्राधिकरण ने 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-56 में " नोएडा आपके द्वार " कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर वासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।