कोटकासिम: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत और सम्मान किया, लाइन शिफ्टिंग के लिए राशि स्वीकृत
Kotkasim, Alwar | Jul 12, 2026 टपूकड़ा के रघुवीर मार्केट में रविवार दोपहर 2:00 बजे नागरिक सम्मेलन धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपा अलवर उत्तर के जिला महामंत्री अनूप यादव ने इसका संयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका क्षेत्र से गुजर रही 33 कोवी हाई टेंशन लाइन को स्थानांतरित करने के लिए सांसद कोष से राशि स्वीकृत करने पर आभार जताना था।