बहराइच: बेहड़ा इलाके में आग तापते समय डीजल की पिपिया में लगी आग, पिता-पुत्र व जीजा समेत चार लोग झुलसे
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा इलाके में आग तपते समय अचानक आग लग गई। इस हादसे में पिता - पुत्र जीजा समेत चार लोग झुलस गए। दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए मंगलवार सुबह बताया कि यह सभी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। तभी आग तापते समय किसी ने डीजल की पिपिया से डीजल डाल दिया। झुलस चारों झुलस गए है।