बहराइच: बेगमपुर के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ठोकर, हादसे में बाइक सवार घायल हुआ, इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर के पास बाइक सवार रुपईडीहा के लिए जा रहे थे। जैसे ही बेगमपुर के पास पहुंचे तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार अनीश जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से घायल हो गए है।