बहराइच: बहराइच भिनगा मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से मंदिर के पुजारी की हुई मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच भिनगा मार्ग पर अराहुल कोल्हू मिल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मंदिर के पुजारी की मौत मामले में मृतक पुजारी के पुत्र की तहरीर पर थाना दरगाह पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार शाम करीब 5 मृतक के पुत्र ने बताया कि घटना 25 नवंबर की है जिसमें उनके पिता की मौत हुई थी।