बहराइच: जदवापुर पुलिया के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच सीतापुर मार्ग स्थित जदवापुर पुलिया के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक बाइक सवार छात्र की तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से हुई मौत मामले में मृतक छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे मृतक के पिता ने बताया कि घटना चार अक्टूबर की है जिसमें उनके पुत्र की मौत हुई थी।