बहराइच: चिलवरिया रेल यात्री का नगदी रखा बैग ट्रेन में छूट गया, रेल स्टाफ ने सूचना पर बैग रिकवर कर यात्री को लौटाया
चिलवरिया में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के गोण्डा-बहराइच खण्ड पर ट्रेन नम्बर 05373 गोण्डा-बहराइच डेमू से यात्रा कर रहे रेल यात्री दद्दन मिश्रा विशेश्वरगंज स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन पर उतरने के पश्चात उनका एक बैग जिसमे 86 हजार रूपये सहित अन्य सामान रखा था, जो ट्रेन में ही छूट गया। यात्री को वापस कर दिया गया है। नागेश्वर व विशाल को पुरस्कृत किया गया है।