बहराइच: रिसिया इलाके के लौकी गाँव में बारात में आए बराती का हुआ हादसा, घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया
बहराइच के रसिया इलाके के लौकी गांव में एक बाराती उसे वक्त हादसे का शिकार हो गया जब अचानक बारात पटाखे दगाने के दौरान वह चपेट में आ गया। इस घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल ने सोमवार रात्रि करीब 9:30 बजे बताया कि वह नानपारा इलाके का रहने वाला है और रसिया क्षेत्र में बारात में आया था।