आज है फाइनल मुकाबला
इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तहत आज फाइनल मुकाबला होना है इस फाइनल के विजेता को चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी
19 नवम्बर से 21 नवम्बर 2026 तक चलने वाली तीन दिवसीय अन्तर विद्यालयी बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के तहत द्व 10 मैच खेले गए।
पहला मैच बालक वर्ग मंे आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल व सेंथ थेरेसा स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सेंथ थेरेसा स्कूल ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 42-06 से हराया, दूसरा मैच क्वीन्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल व इंस्पिरेशन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के बीच हुआ जिसमें इंस्पिरेशन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल ने क्वीन्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल को 25-17 से हराया। तीसरा मैच एच0 डी0 फाउनडेसन व डी0पी0एस0 स्कूल के बीच खेला गया जिसमें डी0पी0एस0 ने एच0 डी0 फाउनडेसन को 35-08 से हराया। चौथा मैच गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल व सेंट लॉरेन्स स्कूल के बीच खेला गया जिसमें गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट लॉरेन्स स्कूल को 22-05 से हराया। पांचवा मैच एस0 के0 एम0 व सेंट थेरेसा स्कूल के बीच खेला गया जिसमें एस0 के0 एम0 ने सेंट थेरेसा को 55-47 से हराया।
बालिका वर्ग में पहला मैच शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल व इंस्पिरेशन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें इंस्पिरेशन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल ने शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल को 18-02 से हराया। दूसरा मैच एच0 डी0 फाउनडेशन व निमोनिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें एच0 डी0 फाउनडेशन ने निमोनिक स्कूल को 09-07 से हराया। तीसरा मैच गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल व एस0 के0 एम0 स्कूल के बीच खेला गया जिसमें गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल ने एस0 के0 एम0 स्कूल को 24-09 से हराया। चौथा मैच संेट थेरेसा स्कूल व सेंट लॉरेन्स स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें सेंट लॉरेन्स स्कूल ने संेट थेरेसा स्कूल को 32-27 से हराया। पांचवा मैंच ऑरम द ग्लोबल स्कूल व एच0 डी0 फाउनडेशन के बीच खेला गया। जिसमंे ऑरम द ग्लोबल स्कूल ने एच0 डी0 फाउनडेशन को 22-07 से हराया।
बालक बालिकाओं के दोनों वर्गों ने अपनी टीमों को जीताने का अथक प्रयत्न किया। निर्णायक मण्डल में अंकुश रौतेला, अरुण बुघानी, नीरज जोशी, गोविन्द सिंह परिहार, स्टीव कीवर, चंदन सिंह, अनुभा रावत, काव्या सिंह ठाकुर, भुवन जोशी, बबीता रथियाल, भूमिका वर्मा, गौरव सती आदि रहे। इस मौके पर फादर राजेश, कोऑडिनेटर प्रियंका शर्मा, मनमोहन जोशी, शिखा सोलोमन, निशा काण्डपाल, भावना भट्ट, हेमा पंत, रीता राठौर, इंदु भराद्वाज, प्रेरणा जोशी, रोबिन कुमार आर्य, अमित मेहता, आयुषी कनवाल, दामिनी दास, विशाल दानी, नरेन्द्र भण्डारी, भरत तोमर, विजय पाण्डे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक सुमित दास, ललिता बल्यूटिया एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
अंत में आये हुए आगन्तुकों का विद्यालय प्रधानाचार्य अनुराग माथुर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Haldwani, Nainital | Nov 21, 2026