वारासिवनी: रामपायली थाना क्षेत्र के गर्रा मार्ग पर हादसा: अज्ञात युवक बाइक सहित नहर में गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल में
रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रा मार्ग पर बड़ी नहर में एक युवक बाइक सहित अनियंत्रित होकर जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल रामपायली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवक बेहोशी की हालत में है, जिसके चलते फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।