कुटुंबा: इंडियन बैंक का ₹20 लाख लोन नहीं चुकाने पर बकायेदार गिरफ्तार, न्यायालय से बॉडी वारंट के बाद हुई कार्रवाई
कुटुंबा थाना पुलिस ने इंडियन बैंक से लिए गए 20 लाख रुपये के ऋण की राशि नहीं चुकाने के मामले में एक बकायेदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार की देर रात उसके घर पर छापेमारी कर की।