ढीमरखेड़ा: ग्राम अतरसुमा में पुलिस ने अपराध की फिराक में घूम रहे युवक को बका सहित किया गिरफ्तार
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अतरसुमा में पुलिस ने एक युवक को धारदार बका सहित गिरफ्तार किया है चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अतरसुमा निवासी सनद कोरी उम्र 26 वर्ष अवैध हथियार लेकर किसी अपराध की फिराक में घूम रहा है