ढीमरखेड़ा: पिंडरई प्रतीक्षालय में सांप निकलने से अफरा-तफरी मची
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के पिंडरई मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय में अचानक सांप निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। उस समय प्रतीक्षालय में करीब एक दर्जन महिलाएं और बच्चे बस का इंतजार कर रहे थे। सांप को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सर्प को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह शेड में लगे पाइप के अंदर घुस गया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर भीड़ इकट्ठी हो गई