सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अचानक तनाव बढ़ गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों में पहले पक्ष के साजन कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से अमन कुमार घायल हुआ है, जो मिरहट्टी गांव