कटघोरा: शिक्षा के मंदिर में हंगामा, प्राचार्य और व्याख्याता भिड़े, मारपीट के गवाह बने छात्र, रिपोर्ट कलेक्टर-DEO को जाएगी
Katghora, Korba | Jun 18, 2026 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में नए शिक्षा सत्र के पहले दिन एक अप्रिय घटना हुई। प्राचार्य मनोज सराफ और भौतिकी व्याख्याता प्रखर पांडेय के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी विद्यालय के छात्र-छात्राएं बने, जिससे पूरे शिक्षा विभाग पर सवाल उठे हैं।